हरियाणा

जमीनी विवाद में ईंट-पत्थर से हमला, दंपति सहित 3 घायल

Shantanu Roy
4 Oct 2023 11:13 AM GMT
जमीनी विवाद में ईंट-पत्थर से हमला, दंपति सहित 3 घायल
x
जींद। जनपद के गांव रत्ताखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा दंपति व उसके बेटे पर लाठी-डंडों, ईंटों आदि से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में परिवार के मुखिया को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें रोहतक पी.जी.आई. के आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल मां-बेटे का भी पी.जी.आई. में उपचार हुआ है। घायलों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है।
जनपद की तहसील सफीदों के अंतर्गत गांव रत्ताखेड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। परिवार में माता-पिता के अलावा 1 बहन व 1 भाई है। वह तीनों ही अविवाहिता है। उनका गांव में पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा है। 1 अक्तूबर की शाम को साढ़े 4 बजे वह अपने माता-पिता के साथ प्लाट पर गया तो वहां परिवार के अन्य लोग नींव खोद रहे थे। जिसका विरोध करने पर सूर्यप्रकाश, दिनेश ने उस पर ईंट से हमला बोल दिया।
वहीं मुकेश, विजय, नीरज, मनीषा, गीता, सुलतान ने भी वहां पर आकर माता-पिता व उसे लाठी-डंडों व ईंटों से मारा। उनके द्वारा बचाव में शोर मचाने पर रिश्तेदार संजय निवासी बिधलान सोनीपत ने आकर उन्हें छुड़वाया। बाद में शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सदर सफीदों थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।
Next Story