हरियाणा

एशियाड चैंपियन कप्तान सुनील मलिक सम्मानित

Admindelhi1
8 Oct 2026 11:35 AM IST
एशियाड चैंपियन कप्तान सुनील मलिक सम्मानित
x
कबड्डी में देश का नाम रोशन करने वाले सुनील मलिक सम्मानित

सोनीपत: एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक को बरोदा हलके के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने उनके पैतृक गांव भैंसवाल में बुधवार को सम्मानित किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने भी सुनील मलिक का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि खिलाड़ी देश की आन, बान और शान होते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि सुनील मलिक ने एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर युवाओं के सामने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नायब सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के साथ अच्छी नौकरी देकर सम्मानित कर रही है। सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और एशियाड तथा ओलंपिक खेलों में देश के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस अवसर पर सुनील मलिक के कोच भूपेंद्र मलिक, जितेंद्र शर्मा, डॉ. राममेहर राठी, उनके पिता उमेद मलिक, हरदीप मलिक, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रवेश मलिक, सरपंच अमरजीत, संदीप, नरेंद्र फौजी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story