
पानीपत। भले ही देशभर में पुलिसकर्मियों की छवि पर अक्सर सवाल उठते रहे हो लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरा पुलिस प्रशासन ही इस छवि के लिए जिम्मेदार हो। इन्हीं पुलिसकर्मियों में पानीपत का एएसआई एक ऐसा पुलिसकर्मी भी है जिसने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिले के गौरव को बढ़ाने का काम किया है जिसके चलते आज जिले के गांव बबैल के रहने वाले एएसआई देवेंद्र को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा और उनको पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन 13 पुलिसकर्मियों में पानीपत जिले के रहने वाले ASI देवेंद्र कुमार भी शामिल हैं। जोकि पंचकूला में DIG लॉ एंड ऑडर एवं मुख्यालय के रीडर के रूप में कार्यरत है।