हरियाणा
हिसार में हथियारबंद बदमाशों ने 2 युवकों पर किया हमला ,मामला दर्ज
Tara Tandi
10 May 2024 4:29 PM IST

x
हिसार : हरियाणा के हिसार में हथियारबंद बदमाशों ने 2 युवकों पर हमला कर दिया। युवक अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी रास्ता रोक कर बदमाशों ने युवकों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवकों पर जान से मारने के मंशा से सीधी फायरिंग कर दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घायलों की पहचान तलवंडी राणा निवासी राजन और योगेंद्र ( चचेरा भाई ) के रूप के हुई है। हमले में दोनो को गोली लगी है। हमले में घायल युवकों का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस को बयान देते हुए युवकों ने बताया कि वह गुरुवार के दिन अपनी टाटा एस में गेंहू लोड करा कर पडाव चौक पर गए थे। वहां गेंहू उतरवा कर वापस अपने गांव आने के लिए टाटा एस में सवार हो निकल गए।
रास्ते में जेसे ही वह धांसू मार्ग पर स्थित गैस प्लांट के नजदीक पहुंचे। वैसे ही वहां एक कार या गई। कार में सवार हमलावरों ने अचानक ही सामने से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली राजन के हाथ में लगी है। वहीं योगेंद्र के पेट में एक गोली लगने से वह भी घायल है।
जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। टाटा एस में सवार योगेश नमक युवक दोनो को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। बाद में दोनो को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनो का उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवकों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शिकायतकर्ता ने किसी के साथ कोई रंजिश या किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tagsहिसार हथियारबंद बदमाशों2 युवकों हमलामामला दर्जHisar armed miscreants2 youths attackedcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





