हरियाणा

इस शनिवार यहां लगेगा अनिल विज का जनता दरबार

Rounak Dey
30 Jun 2023 8:38 PM IST
इस शनिवार यहां लगेगा अनिल विज का जनता दरबार
x

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक जुलाई, 2023 (शनिवार) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। जनता दरबार में दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है। जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

Next Story