हरियाणा

अनिल विज का आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष, बोले - ‘घोटालों की बाप, पार्टी है आप’

Shantanu Roy
7 Oct 2023 10:44 AM GMT
अनिल विज का आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष, बोले - ‘घोटालों की बाप, पार्टी है आप’
x
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज अपने ही अंदाज में आम आदमी पार्टी पर तीखा कटाक्ष किया। लगातार आम आदमी पार्टी के मंत्रियों का जेल जाने का दौर जारी है, ऐसे में गृहमंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "घोटाले की बाप पार्टी है आप"। विज ने कहा कि जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का नारा देकर सत्ता में आई वह गले तक भ्रष्टाचार में डूब गई है। किसी भी पार्टी के बड़े नेता लगातार भ्रष्टाचार के मामले में अगर जेल में जा रहे हैं तो लोगों को सोच लेना चाहिए कि यह पार्टी कौन से गोल और टारगेट लेकर सत्ता में आई थी।
विज ने आप पार्टी के उन नेताओं से भी सवाल किया जो लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगाते है कि आप पार्टी के नेताओं को जबरदस्ती पकड़ा जा रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पूछा कि कोर्ट ने आपका रिमांड दिया, वह क्यों दिया? कोर्ट आप नेताओं की बेल 8 से 10 महीने से रिजेक्ट कर रहा है, आखिर वह क्यों कर रहा है? अनिल विज ने आप पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपको देश की किसी भी व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। क्या कोर्ट गलत है?
वहीं आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि "महा घोटालों की बाप पार्टी आप" के नेता अरविंद केजरीवाल बताएं कि आम आदमी पार्टी ने क्या-क्या घोटाले किए हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा था कि शराब घोटाला की जगह अब किसी और घोटाले में आप पार्टी के नेताओं को केंद्र सरकार गिरफ्तार करवा सकती है। इस पर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद ही बता दें कि उन्होंने क्या-क्या घोटाले कर रखे हैं। उसकी लिस्ट वह खुद ही दे दें, जिससे जांच एजेंसी का भी टाइम बचेगा और आप पार्टी का भी टाइम बचेगा।
Next Story