हरियाणा

उदयपुर में युवक की हत्या को लेकर अनिल विज ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल

Shantanu Roy
28 Jun 2022 10:28 PM IST
उदयपुर में युवक की हत्या को लेकर अनिल विज ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल
x
बड़ी खबर

अंबाला। राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की तालिबानी तरीके से हत्या करने के मामले में राजस्थान पुलिस और प्रदेश की गहलोत सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी इस मामले में राजस्थान का कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। विज ने कहा कि आरोपी युवक पहले ही पीड़ित को मारने की धमकी दे चुके थे। इसके बावजूद राजस्थान सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


विज ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल

विज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '17 जून को सिर काटने की धमकी देने के बाद आज राजस्थान के उदयपुर में सरे बाजार युवक का गला काट कर वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान की कांग्रेस सरकार की पूर्ण असफलता है'।
Next Story