हरियाणा

एक बुजुर्ग ने दोस्त की बेटी को घर पर अकेला देखकर किया कुकर्म, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
3 Sep 2022 2:52 PM GMT
एक बुजुर्ग ने दोस्त की बेटी को घर पर अकेला देखकर किया कुकर्म, मामला दर्ज
x

बहादुरगढ़ क्राइम न्यूज़: दोस्ती के रिश्ते की मिसाल दी जाती है, लेकिन बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग ने अपनी करतूत से यह रिश्ता कलंकित कर दिया। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप कितने सही हैं, ये अभी जांच का विषय है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए पुलिस संभावित ठिकानाें पर दबिश दे रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा।

मामला लाइनपार क्षेत्र का है। आरोपित भी इसी इलाके का रहने वाला है। आरोपित की पीड़िता के पिता के साथ गहरी दोस्ती है। घर तक का आना-जाना है। बताते हैं कि तीन दिन पहले आरोपित बुजुर्ग अपने दोस्त के घर पर गया। उस दिन पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने गलत हरकत की। बाद में आरोपित वहां से निकल गया। परिवार के लोग आए तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस शिकायत पर लाइनपार थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। लाइनपार थाने से कार्यवाहक प्रभारी विजयपाल ने बताया कि शिकायत मिली थी। इस आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे।

Next Story