हरियाणा

सिरसा में हादसे से मचा हड़कंप, तीन की मौत

Admindelhi1
24 Sept 2026 2:37 PM IST
सिरसा में हादसे से मचा हड़कंप, तीन की मौत
x
सिरसा में हादसे में कई लोग घायल, तीन की मौत

सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में गुरुवार सुबह ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दाे दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सिरसा व माधोसिंघाना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ, लेकिन वह भी ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं और दाे-तीन घायलाें की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग गांव ओटू से पंजाब हेड नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली गांव मल्लेकां के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक सवार एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ। दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया, कुछ घायलों को माधोसिंघाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है, जबकि कुछ घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। ट्रक चालक व सहायक को भी लोगों ने बाहर निकाला। दोनों मृतक महिलाएं गांव ओटू की बताई जा रही है, जबकि बाइक सवार की पहचान सिरसा निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story