हरियाणा

अम्बाला: छह वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, मौत

Suhani Malik
5 Aug 2022 7:47 AM GMT
अम्बाला: छह वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा, मौत
x

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबाला। साहा के निकट दुबली गांव के खेतों में मच्छरदानी लगाकर परिवार संग सो रहे छह वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया। सुबह पांच बजे अचानक बच्चा रोते हुए उठा। सांप के डसने का पता चलने पर परिवार के लोग आनन-फानन में उसे खेत मालिक की सहायता से अस्पताल लाने की बजाय झाड़ा लगवाने ले गए। जैसे ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे छावनी नागरिक अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छह वर्षीय पवन को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले अंनदिऋषिदेव ने बताया कि दो माह पहले ही उनका पोता पवन उनके पास अंबाला आया था। वह खेतों में काम करते हैं। रोजाना की तरह खुली हवा के बीच खेतों में ही चादर व मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। पोता पवन बीच में सो रहा था। सांप काटने के बाद पैर पर रस्सी बांधी थी। इसके बाद झाड़ा लगवाने ले गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला था।

Next Story