हरियाणा

Ambala: अंबाला में गर्म कपड़ों की खरीदारी का जोर

Admindelhi1
15 Dec 2025 4:31 PM IST
Ambala: अंबाला में गर्म कपड़ों की खरीदारी का जोर
x

अंबाला: सर्दियों का आगाज हो चुका है, सुबह और शाम के समय अब कोहरा भी देखने को मिलता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे ही दुकानदारों के चेहरे खिलने शुरू हो गए है। इस बार सर्दियों में रजाई, कंबल और गर्म कपड़े जम कर बिक रहे है।

रजाई विक्रेता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार फाइबर की रजाई लोग ज्यादा पसंद कर रहे है। ये रजाई गर्म, वेट में कम होती है जिसकी वजह से ठंड से बचाव के लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं कंबलों की बात करें तो इस बार कंबल की खूब बिक्री हो रही है। पिछली बार से ज्यादा ठंड इस बार पढ़ रही है जिसकी वजह से डबल बेड के कंबलों की भरमार बिक्री हो रही है। वहीं कपड़ों की मानें तो इस बार महिलाओं के लिए पशमीना के सूट काफी ज्यादा बिक रहे है। इनकी शुरुआत भी काफी कम रुपए से होती है, महिलाएं इन्हें पार्टियों में भी पहन सकती है।

वहीं आम जनता की बात करें तो जनता का कहना है कि अब अचानक से ठंड काफी बढ़ गई है जिस वजह से सुबह घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और घरों में रजाई और कंबल का इस्तेमाल कर रहे है।

Next Story