हरियाणा

Ambala : 5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

Tara Tandi
7 May 2024 1:55 PM IST
Ambala : 5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
x
अंबाला: जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यमुनानगर की रहने वाली रजनी की शादी लगभग 17 साल पहले अंबाला शहर के मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी नामक युवक से हुई थी। जो कबाड़ी का काम करता है। कल देर रात रजनी के परिजनों को सूचना मिली कि रजनी की मौत हो गई है।
जिसके बाद आनन फानन में परिजन अंबाला पहुंचे और रजनी की बॉडी पर कई चोट और गले पर रस्सी के निशान देख पोस्टमार्टम की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों का कहना है कि रजनी की हत्या हुई है।
जोकि उसके पति ने ही की है।पहले भी कई बार वह उनकी बेटी को पीटता था। जानकारी देते हुए बलदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला का उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story