हरियाणा

Ambala : बुजुर्ग की रोड दुर्घटना में मौत ,कार चालक कुचलते हुए फरार

Tara Tandi
2 Jun 2024 9:11 AM GMT
Ambala : बुजुर्ग की रोड दुर्घटना में मौत ,कार चालक कुचलते हुए फरार
x
Ambala : हरियाणा के अंबाला कैंट में सब्जी लेने गए व्यक्ति को कार ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। व्यक्ति साइकिल पर सावर था। तभी पीछे से कार चालक तेज गति से आया और साइकिल से टकरा गया। कार के टकराते ही व्यक्ति साइकिल से दूर सड़क पर जा गिरा। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक व्यक्ति को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान बिहार के सामदा पूर्णिया निवासी 61 वर्षीय रामदेव महतो के रूप में हुई है
। रामदेव डिफेंस कैंट के सेक्टर 65 में स्थित फार्म हाउस पर रह रहा था। फर्म हाउस के मालिक प्रॉपर्टी डीलर विशाल राणा ने उसे अपने फार्म हाउस पर रखा हुआ था। रामदेव फार्म हाउस की देख भाल करता था। इसके अलावा फार्म हाउस पर एक गाय भी पाल रखी थी।
प्रॉपर्टी डीलर विशाल राणा ने बताया कि रामदेव सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए साइकिल पर सवार हो जा रहा था। तभी पीछे से एक कार तेजगति से रामदेव की तरफ चली आई और देखते ही देखते कार चालक साइकिल सवार रामदेव को टक्कर मार कर कुचलते हुए निकल गया।
टक्कर लगने के कारण रामदेव साइकिल से काफी दूर जा गिरे। सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर रूप से मुंह छाती व सिर में चोटें भी आई। कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के वक्त रामदेव फार्म हाउस से कुछ ही दूरी पर था।
विशाल राणा उस समय फार्म हाउस के गेट पर मौजूद था। हादसा उसके सामने ही हुआ था। हादसे के बाद विशाल ने तुरंत डायल 112 को सूचित किया। जिसके बाद विशाल रामदेव को गाड़ी में बिठा तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टर ने रामदेव को मृत घोषित कर दिया।
पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में शव को भिजवाया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
Next Story