हरियाणा
Ambala : जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने भाई के परिवार को उतरा मौत के घाट
Tara Tandi
22 July 2024 11:36 AM IST

x
Ambala अम्बाला :हरियाणा के अंबाला जिले में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने अपने भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। फौजी ने अपने भाई, मां सहित भाई के परिवार पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। घटना अंबाला के गांव रतोर की है।
दरअसल दोनो भाइयों में 2 एकड़ जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनो भाईयों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका मिलते ही सभी को रात में काट डाला। इसके साथ ही आरोपी ने सभी को रात में ही जलाने का प्रयास भी किया। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने पिता को भी नहीं बक्शा उनके साथ भी मारपीट की।
मृतकों की पहचान आरोपी की भाई 35 वर्षीय हरीश कुमार, भाई की पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, आरोपी की मां 65 वर्षीय सरोपी देवी ओर मृतक के बच्चे 5 वर्षीय बेटी यशिका, 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है। आरोपी के पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
इसके अलावा आरोपी ने मृतक की बेटी को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
आरोपी घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और अधजले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस फरार आरोपी रिटायर्ड फौजी की तलाश में जुटी है।
TagsAmbala जमीनी विवादचलते रिटायर्ड फौजीभाई परिवारउतरा मौत घाटAmbala land disputeretired soldierbrother and familydiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





