हरियाणा

अम्बाला: देवी नगर के पास युवक से मारपीट कर बाइक छीनी

Suhani Malik
10 Aug 2022 5:08 PM IST
अम्बाला: देवी नगर के पास युवक से मारपीट कर बाइक छीनी
x

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबाला। शंभू टोल टैक्स से काम निपटाकर घर लौट रहे युवक से देवीनगर के पास दो युवकों ने मारपीट की और बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में बिंद्र ने बताया कि वह नया गांव नजदीक फाटक कृष्णा कॉलोनी का निवासी है। वह एपी रिजेंसी में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है।

सोमवार की रात को वह शंभू टोल टैक्स से काम निपटाकर बाइक से घर आ रहा था। देवीनगर रोड पर पुलिया के नजदीक उसके घर से फोन आया। इसके बाद वह बाइक को रोककर फोन सुनने लग गया। इसी दौरान दो युवक आए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के वह दोनों युवक उसकी बाइक को छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने परिवार को फोन पर सूचित किया। परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

Next Story