हरियाणा

Ambala: बाइक और थ्री-व्हीलर सवार दबे, अम्बाला में सड़क हादसा

Admindelhi1
16 Feb 2026 6:49 PM IST
Ambala: बाइक और थ्री-व्हीलर सवार दबे, अम्बाला में सड़क हादसा
x

अंबाला: अंबाला जिले में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया जिसमें ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे आने से बाइक और थ्री व्हीलर सवार की मौत हो गई। हालांकि ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रक ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पलट गया जिसके कारण कई लोग उसके नीचे दब गए।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे अंबाला की ओर जा रहे थे। इस बीच सर्विस लाइन पर एक ट्रक बहुत ही गलत तरीके से चला आ रहा था, जिसने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर कहीं वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। इस दौरान 2 वाहन उसके नीचे आ गए और लोग दब गए, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन गाड़ी सवार चार लोग बच गए।

वहीं मौके पर मौजूद पड़ाव थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास के हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर है। ट्रक पलटने की वजह से थ्री व्हीलर और बाइक नीचे आ गई और जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

Next Story