हरियाणा

Ambala: पानी निकालने की कोशिश नाकाम, पंप भी डूबा बारिश के पानी में

Admindelhi1
30 Jun 2025 8:12 PM IST
Ambala: पानी निकालने की कोशिश नाकाम, पंप भी डूबा बारिश के पानी में
x

अंबाला: अंबाला में देर रात से हो रही बरसात के कारण अंबाला शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। अंबाला शहर के इँको अंडरपास पर तो आलम यह है की लगभग 3 से 4 फुट पानी खड़ा दिखाई दे रहा है पानी निकासी के लिए लगाया गया पंप पूरी तरह से डूब गया है। स्थानीय लोगों का कहना है की हर बार बरसात की स्थिति में ऐसी ही परिस्थितियों देखने को मिलती हैं और सालों से इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।

देर रात हो रही बरसात ने नगर निगम की पोल एक बार फिर खोल कर रख दी है। शहर की मुख्य सड़के जहां पानी से लबालब भरी है वही अंबाला शहर के एक अंडरपास का आलम यह है कि लगभग 3 से 4 फुट पानी खड़ा दिखाई दे रहा है और पानी की निकासी के लिए लगाया गया पंप भी डूबा दिख रहा है। अंबाला शहर की कई सड़कों पर जल भराव की स्तिथि को देखते हुए नगर निगम के कर्मचारी भी सड़कों पर पंपों को चालू करते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है की हर वर्ष बरसात मे इसी तरह जलभराव की स्तिथि देखने को मिलती है। बारिश मे बाहर निकले एक बुजुर्ग ने नगरनिगम के सारे दावों की पोल खोल के रख दी।

हर बारी बरसात से पहले नगर निगम बड़े बड़े दावे करता है की इस बारी बरसाती पानी से जल भराव की स्तिथि पैदा नहीं होंगी लेकिन हर बारी की तरह इस बारी भी नगर निगम के दावे फेल होते दिखाई दिए। कहीं पंप डूबा दिखाई दिया, तो कहीं पंप चल नहीं रहा था। हालांकि नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर जरूर दिखाई दिए जो बंद पड़े पंपों को चलाने की का प्रयास कर रहे थे।

Next Story