हरियाणा

पंजाब-हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में 31 मार्च तक धूप रहेगी तेज

Deepa Sahu
28 March 2022 6:38 PM GMT
पंजाब-हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में 31 मार्च तक धूप रहेगी तेज
x
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

चंडीगढ़। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। दोनों राज्यों व चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों को कुछ सुझाव भी दिए हैं।

विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ जिलों में लू की स्थिति पैदा हो सकती है। इनमें मुख्य रूप से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा आदि हैं।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को हरियाणा के नारनौल में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। ये औसत से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, पंजाब के बठिंडा में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो औसत से 5.5 सेल्सियस डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़ में भी तापमान काफी बढ़ गया है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग की सलाह
- गर्मी के जोखिम से बचें
- पानी पीते रहें
- हल्के, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
- अपने सिर को कपड़े, टोपी, छतरी आदि से ढकें


Next Story