हरियाणा
मंडियों में पड़ी सारी फसल हुई जलमग्न, किसानों के लिए बनी परेशानी
Gulabi Jagat
11 Oct 2022 10:22 AM GMT

x
Source: Punjab Kesari
फतेहाबाद: फतेहाबाद में सुबह से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। धान की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है जिसको लेकर प्रशासन अपने पुख्ता इंतजाम करने को लेकर लगातार वायदे करता दिख रहा था वही आज की बारिश ने प्रशासन के वादों की पोल खोल कर रख दी है क्योंकि सुबह से हो रही बारिश में किसानों का मंडियों में पड़ा सारा धान जलमग्न हो चुका है। किसानों की सारी फसल बर्बाद हो चुकी है, जिसको लेकर किसान बहुत ज्यादा परेशान है।
किसानों ने बताया कि फसल गीली हो जाने के कारण ना ही उचित रेट मिल रहा है और ना ही धान का उठान का कार्य हो रहा है। प्रशासन की तरफ से हमारे को अभी तक किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं उपलब्ध करवाई गई। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हमारी फसल का उठान किया जाए ताकि और ज्यादा नुकसान होने से किसान बच जाएं।

Gulabi Jagat
Next Story