हरियाणा
"म्हारी पंचायत" पोर्टल पर देख सकेंगे पंचायत चुनाव की सारी गतिविधियां
Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:08 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण के लिए पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए होने वाले मतदान सम्बन्धी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 9 जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक में 1278 पंचायत समिति सदस्यों व 175 जिला परिषद सदस्यों के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होगा।
Next Story