हरियाणा

हिसार के सक्षम जिंदल को एयर 2, IIT मुंबई से करना चाहते हैं बीटेक

Ashish verma
2 Jun 2025 9:47 PM IST
हिसार के सक्षम जिंदल को एयर  2, IIT मुंबई से करना चाहते हैं बीटेक
x
2, IIT मुंबई से करना चाहते हैं बीटेक

Hisar.हिसार. हिसार के सेक्टर-14 निवासी सक्षम ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया लेवल पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सक्षम को कोडिंग में रुचि है, लेकिन अभी वह आईआईटी मुंबई से सीएस ब्रांच में बीटेक करना चाहता है। सक्षम ने बताया कि वह दो साल से जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था।कोटा में कोचिंग ली। सभी चैप्टर का गहनता से अध्ययन किया। गणित शुरू से ही पसंदीदा विषय रहा है, इसलिए इसमें करियर बनाने की सोची।

सक्षम क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है। वह अंडर-14 में जिला स्तर पर खेल चुका है। कोविड के कारण खेल छोड़ना पड़ा। सक्षम के पिता उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट हैं और अपनी लैब चलाते हैं। मां अनीता जिंदल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उमेश ने बताया कि सक्षम शुरू से ही पढ़ाई में होशियार था। जेईई की तैयारी के लिए सक्षम एनटीआईटी की किताबें पढ़ता था और ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देता था। मॉक टेस्ट से गलतियों को सुधारने और तैयारी करने में काफी मदद मिली है।


Next Story