हरियाणा

हरियाणा में आज से शुरू होगा कृषि मेला, इन चीजों को खरीदने का मिलेगा मौका

Shantanu Roy
13 Sep 2022 4:02 PM GMT
हरियाणा में आज से शुरू होगा कृषि मेला, इन चीजों को खरीदने का मिलेगा मौका
x
बड़ी खबर
हिसार। हरियाणा में आज से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। कृषि मेले में विश्वविद्यालय के तमाम वैज्ञानिक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां देंगे। साथ ही मेले में किसानों को रबी सीजन की फसलों के पौधे और बीज खरीदने का मौका मिलेगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि इस बार के हरियाणा कृषि मेला 2022 में क्या कुछ खास रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि मेले को लेकर जानकारी देते हुए कहा गया कि आप सब किसान भाई अपने साथियों के साथ रबी फसलों के बीज तथा तकनीकी व वैज्ञानिक जानकारी लेने के लिए मेले में आए..आप सादर आमंत्रित हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार में आयोजित आज 13 सितंबर व कल 14सितम्बर को आयोजित कृषि मेले में किसान भाई रबी सीजन की फसलों गेहूं, चना एवं सरसों फसल के बीज, हरे चारे, सब्जियों, फलदार पौधों को खरीद सकते हैंl किसानों को गेहूं, चना, जौ एवं सरसों के आधार (फाउंडेशन) व प्रमाणित (सर्टिफाइड) बीज भी उपलब्ध कराए जाएँगे। बीज की खरीद के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड अवश्य लेकर आना होगा। किसान कृषि मेले से इन किस्मों के बीज खरीद सकते हैं।
Next Story