हरियाणा

अग्निवीर योजना: सेना भर्ती के लिए 3 सितम्बर तक करवा सकते हैं पंजीकरण

Admin Delhi 1
5 Aug 2022 11:32 AM GMT
अग्निवीर योजना: सेना भर्ती के लिए 3 सितम्बर तक करवा सकते हैं पंजीकरण
x

लेटेस्ट न्यूज़: भारत सरकार की अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिले जिनमें कैथल, अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 5 अगस्त 2022 से 03 सितंबर 2022 तक होंगे तथा यह भर्ती खड़गा स्टेडियम अंबाला छावनी में 25 अक्तूबर से 11 नवंबर तक होगी। भर्ती दो चरणों में होगी जिसमें महिला व पुरूष शामिल रहेंगे। कैथल की डीसी संगीता तेतरवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिले जिनमें कैथल, अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 5 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022 तक होंगे। सभी योग्य लाभार्थी स्वयं को वैबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह रैली अग्निवीर जीडी (सामान्य कर्त्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक / स्टोर कीपर, तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जायेगी। अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरियता दी जायेगी।

Next Story