हरियाणा

दो दिन की राहत के बाद पारा फिर 36.2 डिग्री पहुंचा

Teja
22 April 2023 7:59 AM GMT
दो दिन की राहत के बाद पारा फिर 36.2 डिग्री पहुंचा
x

हरयाणा : पिछले दो दिनों से मौसम परिवर्तनशील था। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन शुक्रवार से फिर से मौसम खराब होने लग गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन उसके बाद गर्मी अधिक पड़ेगी।

23 अप्रैल के बाद मौसम साफ हो जाएगा और बरसात की संभावना भी नहीं है। आगामी कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी के लिए सभी लोग तैयार भी हो जाए। वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जिले में इस समय गेहूं कटाई का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। पांच प्रतिशत जो काम रह गया है वो भी आगामी कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। वहीं किसानों ने अब कपास व नरमा की बिजाई भी शुरू कर दी है। उधर किसान अब बिजली निगम से नए शेड्यूल की मांग कर रहे है। गांवों में 1 अप्रैल से दिन के समय बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। उम्मीद है कि 25 अप्रैल से यह सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी। जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

Next Story