
x
Panchkula पंचकुला। हरियाणा में दो खिलाड़ियों की मौत से हड़कंप मच गया है। प्रशासन की लापरवाही से दो युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों की जान चली गई है। अब हरियाणा के खेल विभाग के महानिदेशक ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में खेल विभाग के महानिदेशक ने लिखा है कि जैसा कि आपको विदित ही है कि हाल ही में प्रशिक्षण लेते समय जर्जर खेल उपकरणों के कारण राज्य के दो होनहार खिलाड़ियों की मृत्यु हो गई है, जो कि एक गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। इस संबंध में आप सभी को निर्देश दिए जाते हैं कि आप तत्काल अपने अधीनस्थ विभागीय खेल परिसरों का निरीक्षण कर ऐसे जर्जर खेल उपकरणों को प्रयोग से हटवाना सुनिश्चित करें, जिनसे खिलाड़ियों को किसी भी तरह से चोट लगने का खतरा हो।
पत्र में खेल विभाग के महानिदेशक ने यह भी कहा है कि यदि इन खेल परिसरों में कोई जर्जर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर हो तो उसका प्रयोग भी खिलाड़ियों के लिए बंद कर दें तथा उनकी मरम्मत तत्काल जिला खेल परिषद में उपलब्ध धनराशि से करवाएं। यदि निदेशालय द्वारा इस मरम्मत/पुनर्निर्माण हेतु पहले ही लोक निर्माण विभाग अथवा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी ऑफ हरियाणा को धनराशि जारी की जा चुकी हो तो आप तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र अतिशीघ्र ऐसे खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी जिलों के खेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप सुनिश्चित कर लें कि विभाग के खेल परिसरों में ऐसा कोई भी जर्जर खेल उपकरण या भवन प्रयोग में न हो, जिससे खिलाड़ियों को किसी भी दुर्घटना का सामना करना पड़े। इन निर्देशों की अनुपालना के संबंध में कोई भी लापरवाही बरतने पर आप निजी तौर पर जिम्मेदार होंगे। यह पत्र उपनिदेशक खेल मंडल, अंबाला, हिसार, रोहतक तथा गुरुग्राम और राज्य के समस्त जिला खेल अधिकारियों को भेजा गया है। पत्र में अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ लिखा गया है कि इन निर्देशों की अनुपालना के संबंध में कोई भी लापरवाही बरतने पर आप निजी तौर पर जिम्मेदार होंगे।
Tagsहरियाणा खेल विभागHaryana Sports Departmentजर्जर खेल उपकरणDilapidated Sports Equipmentखिलाड़ी सुरक्षाPlayer Safetyप्रशिक्षण हादसाTraining AccidentमौतDeathमहानिदेशक खेलDirector General of Sportsजिला खेल अधिकारीDistrict Sports Officerखेल परिसरों का निरीक्षणSports Facility Inspectionजीर्णोद्धारRenovationस्पोर्ट्स अथॉरिटी हरियाणाSports Authority Haryanaनिजी जिम्मेदारीPersonal Responsibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





