हरियाणा
ईआरवी टीम पर हमले के बाद आरोपी ने दी दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी
Shantanu Roy
20 Sep 2023 11:25 AM GMT

x
चरखी दादरी। दादरी शहर में महिला की मदद करने पहुंची पुलिस टीम पर बैखोफ आरोपियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार इस हमले में ईआरवी टीम का वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। पत्थरबाजी में जहां गाड़ी का सीसा टूट गया, वहीं एक पुलिस कर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मचारी के बायन पर सिटी थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार देर रात वाल्मीकि बस्ती से पूजा नामक महिला ने पंचकूला हेडक्वार्टर मदद के लिए कॉल की। ये कॉल ईआरवी 155 को ट्रांसफर की गई। इसके बाद एसआई सुरेश की अगुवाई में कांस्टेबल कुलदीप और एसपीओ राजसिंह मौके पर पहुंचे। ईआरवी इंचार्ज सुरेश कुमार के अनुसार वहां पहुंचते ही सागर नामक युवक मकान से बाहर निकला और उसे धक्का मारने लगा। इसके बाद उसने वहां पड़े पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए। उसी दौरान एक पत्थर उनकी कमर में लगा और इससे एसआई गिर गया।
एसआई सुरेश ने बताया कि सागर के पत्थर फेंकने से टीम अपना बचाव करते हुए जाने लगी तो उसने गाड़ी पर भी पथराव किया। इससे ईआरवी का पिछला शीशा टूट गया। वहीं, आरोपी ने पुलिस टीम को दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। सिटी थाना पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपी सागर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live

Shantanu Roy
Next Story