हरियाणा

जनसमस्याएं सुनने के बाद रणजीत सिंह ने कहा: जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने वाले अधिकारी होंगे सस्पेंड और चार्जशीट

Admin Delhi 1
5 Sep 2022 1:46 PM GMT
जनसमस्याएं सुनने के बाद रणजीत सिंह ने कहा: जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने वाले अधिकारी होंगे सस्पेंड और चार्जशीट
x

हिसार न्यूज़: ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने अपना यह रवैया नहीं बदला तो वे सस्पेंड तथा चार्जशीट होने के लिए तैयार रहे। जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाना गंभीर मामला है। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन को गंभीरता से लेना चाहिए। ऊर्जा मंत्री सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जेल मंत्री ने कहा कि हिसार तथा अंबाला जेल को शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। जेल मंत्री बताया कि जेल में कैदियों को अब गर्मी में रात को 8 बजे खाना दिया जाएगा। इससे पहले खाना शाम 5 बजे दिए जाने की व्यवस्था चली आ रही थी। इसके अलावा कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल परिसर में विशेष ट्रेनिंग भी जाएगी। वर्तमान में कैदियों को हलवाई बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने आदमपुर में प्रस्तावित उपचुनाव में भाजपा की जीत दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस आए, केजरीवाल आए या फिर कोई अन्य पार्टी का प्रत्याशी आए। यह साफ है भाजपा आदमपुर उपचुनाव 20 हजार प्लस वोटों से जीतेगी।

कांग्रेस की दिल्ली में हल्ला बोल रैली पर रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहीं नहीं है। जितनी भीड़ कांग्रेस की रैली में थी उससे ज्यादा भीड़ कांग्रेस छोड़कर गए गुलाम नबी आजाद की रैली में थी। कांग्रेस में फिलहाल राहुल गांधी के साथ के कुछ लोग ही बचे हैं। राहुल के बस की बात नहीं है। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।

Next Story