
x
हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हत्या कर शव खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में बराही गांव के खेतों में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इतना ही नहीं गले पर भी गला घोटने जैसे निशान मौजूद है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। हरीश बहादुरगढ़ के आसौदा गांव का रहने वाला था। वह बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में माता की चौकी और जागरण के कार्यक्रम आयोजित करने का काम करता था। कल वह अपनी पत्नी को झज्जर माई के छोड़ने गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। बाद में आज उसका शव सुबह सवेरे बराही गांव के खेतों में मिला है। उन्होंने बताया कि हरीश के शरीर पर चोट के कई निशान है। इतना ही नहीं उसके गले पर भी गला घोटने जैसे निशान बने हुए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने कपड़े से उसका गला दबाकर उसकी हत्या की हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया है।
वहीं हरीश के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। लेकिन हरीश की हत्या किसने की है और हत्या की मुख्य वजह क्या है, यह फिलहाल पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की जांच जारी है। ऐसे में अब देखना होगा कि जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story