हरियाणा

गोहाना में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Admindelhi1
27 Nov 2026 12:04 PM IST
गोहाना में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
x
हेरोइन बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सोनीपत: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की सोनीपत यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोहाना के आर्य नगर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कविता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिसार जिले के भकलाना गांव की निवासी है।

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से महिला द्वारा कथित तौर पर हेरोइन बेचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया।

महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसके पर्स से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने इसे हेरोइन बताया है, जिसका थैली सहित वजन 10.14 ग्राम पाया गया।

आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर गोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद महिला को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और सप्लायर का पता लगाने में जुटी है।

Next Story