हरियाणा

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Admin4
19 May 2023 1:47 PM GMT
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
x
रेवाड़ी। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी जिला अमरोहा यूपी के अंकुश कुमार को थाना माडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित लडकी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। फरीदाबाद के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पहले परिवार के साथ रेवाड़ी में रहता था और नवंबर 2022 को वापस फरीदाबाद आ गए थे। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने 17 वर्षीय बेटी को डांट दिया था, जिससे नाराज होकर अप्रैल 2023 में बेटी चुपचाप घर छोड़ कर चली गई थी। उसकी तलाशी के दौरान 9 मई को पता चला कि वह राजस्थान में है।
पूरा विवरण मिलने के बाद वे उसे फरीदाबाद ले आए थे। जहां मेडिकल जांच में पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। लड़की ने पूछताछ में बताया कि जब वे रेवाड़ी रह रहे थे तो अक्तूबर2022 में मॉडल टाउन थाना क्षेत्न स्थित एक होटल में जब खाना लेने के लिए गई तो वहां अंकुश नामक एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बाद में अंकुश ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।लड़की के बयानों के बाद आरोपी अंकुश के खिलाफ थाना पल्ला फरीदाबाद में जीरो एफआइआर दर्ज कराई गई। जिसे अब रेवाड़ी मॉडल टाउन थाना को भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और उसकी तलाश कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
Next Story