हरियाणा

हिसार में पुलिस हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी चकमा देकर हुआ फुर्र

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 6:18 PM IST
हिसार में पुलिस हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी चकमा देकर हुआ फुर्र
x

हिसार क्राइम न्यूज़: नागरिक अस्पताल में पुलिस हिरासत से आरोपित के भागने के मामले में पुलिस ने महिला एएसआई सहित तीन पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने अपनी ड्यूटी का सही निर्वहन नहीं किया जिसके चलते आरोपित चकमा देकर फुर्र हो गया। इसके अलावा पुलिस ने हिरासत से फरार हुए आरोपी पर भी केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने करीब 4 महीने पहले गांव नियाणा निवासी एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। आरोपित को पुलिस ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपित को पुलिस मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर आई थी। मेडिकल जांच के दौरान आरोपित पुलिस टीम को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। आरोपित के पुलिस हिरासत से फरार होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई थी।

पुलिस हिरासत से आरोपित के भागने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इस मामले में जांच बिठाई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित का मेडिकल करवाने आई महिला एएसआई दर्शना, हवलदार राजवीर तथा एसपीओ बंसीलाल ने अपनी ड्यूटी का निर्वाहन सही नहीं किया। इसके इसके चलते आरोपित पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हो गया।

Next Story