हरियाणा
कुरुक्षेत्र के अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हादसे ,पुल के कम चौड़ा होने से वाहन ड्रेन में गिर रहे
Tara Tandi
15 April 2024 8:25 AM GMT
![कुरुक्षेत्र के अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हादसे ,पुल के कम चौड़ा होने से वाहन ड्रेन में गिर रहे कुरुक्षेत्र के अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हादसे ,पुल के कम चौड़ा होने से वाहन ड्रेन में गिर रहे](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/15/3669680-tara.webp)
x
कुरुक्षेत्र: पिहोवा अम्बाला रोड पर अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। आप को बता दे कि इस पुल के कम चौड़ा होने की वजह से वाहन ड्रेन में गिर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है और दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
बता दे कि बीती रात को भी एक ट्रैक्टर ड्रेन में गिर गया और अब आज सुबह भी एक गेहूं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली ड्रेन में गिर गई। जिसकी वजह से किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वही पीड़ित किसान ने बताया कि इस अस्थाई ड्रेन पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से आए दिन किसानों का नुकसान हो रहा है।
सरकार और प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ड्रेन पुल का निर्माण करना चाहिए। जिससे लोगों का नुकसान होने से बचाया जा सके।
Tagsकुरुक्षेत्रअस्थाई ड्रेन पुलआए दिन हादसेपुल कम चौड़ा। वाहन ड्रेन गिर रहेKurukshetratemporary drain bridgeaccidents every daybridge less wide. vehicle drains fallingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabrArghya offeringthree peopleroad accident deathon Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story