हरियाणा
Accident: सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत
Deepa Sahu
17 Dec 2021 11:22 PM IST

x
दिल्ली सीमा पर किसान विरोध स्थल के निकट कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों की घर लौटते समय एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।
गुरुग्राम, दिल्ली सीमा पर किसान विरोध स्थल के निकट कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों की घर लौटते समय एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पिपली गांव के रिंकेश (30) और राजस्थान के हमीदपुर गांव के अजय कुमार (32) बृहस्पतिवार की रात एक कार से घर जा रहे थे, जब वह दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बनीपुर चौक के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गयी ।पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story





