हरियाणा

चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Shantanu Roy
6 Oct 2023 3:57 PM IST
चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए नियुक्त किए प्रभारी
x
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा मे चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पार्टी ने सोनीपत की ज़िम्मेदारी दी है, वहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO को करनाल की ज़िम्मेदारी सौंपी है। साथ ही हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पंजाब के चेयरमैन और विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।



Next Story