हरियाणा

एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ससुरालीजनों और दो अन्य युवकों पर आरोप लगाकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
21 July 2022 4:43 PM IST
एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ससुरालीजनों और दो अन्य युवकों पर आरोप लगाकर की आत्महत्या
x

सिटी क्राइम न्यूज़: हिसार जिले में दिल को झकजोर देने घटना की सामने आई। उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में एक युवक ने खेतों पर जाकर फांसी का फंदा डाला और पेड़ पर लटक गया। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा और फेसबुक पर लाइव आकर ससुराल जनों के प्रताड़ना की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

8 साल के पवन में सुसाइड करने से पहले कहा कि वह अपने घर वालों का इकलौता बेटा है, घर पर पत्नी सोनू तथा सास दर्शना उस पर 500000 रुपये देने का दबाव बना रहे थे। उसके खिलाफ एक झूठी शिकायत भी आरोपित ससुराल जनों ने की हुई थी। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ उसकी मां को भी थाने में बुलाया गया था। खुदकुशी के लिए उसने ससुरालजनों और फतेहाबाद के दो अन्य युवकों को भी जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Next Story