हरियाणा

पत्नी से विवाद के बीच युवक संदिग्ध हालात में लापता, नहर किनारे मिली बाइक

Admindelhi1
18 Nov 2026 9:50 AM IST
पत्नी से विवाद के बीच युवक संदिग्ध हालात में लापता, नहर किनारे मिली बाइक
x
पुष्पवर्षा के बीच ज्योतिर्मठ पहुंची देव डोली, नृसिंह मंदिर में विशेष पूजा

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में शादी के करीब साढ़े नौ महीने बाद 24 वर्षीय युवक अरमान खान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। गांव मवई निवासी अरमान ने मंगलवार सुबह अपने पिता अख्तर खान को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने पत्नी पर शक करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। वीडियो में उसने आगरा नहर में कूदने की बात भी कही थी।

परिजनों के अनुसार, अरमान जोमैटो में काम करने के साथ बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वीडियो मिलने के बाद परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह करीब छह बजे कटला पुल के पास नहर किनारे उसकी बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई।

अरमान के पिता का आरोप है कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर पहले तीन बार पंचायत हो चुकी थी। करीब एक महीने से दोनों अलग रह रहे थे। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती बताई जा रही है।

खेड़ी थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी पारिवारिक विवाद हुआ था। हालांकि, युवक को नहर में कूदते किसी ने नहीं देखा है। फिलहाल तलाश जारी है और युवक का पता चलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story