हरियाणा

ट्रेन हादसे की चपेट में आया युवक, 35 मिनट तक बाधित रही रेल सेवा

Saba Naaz
26 Jun 2025 4:54 PM IST
ट्रेन हादसे की चपेट में आया युवक, 35 मिनट तक बाधित रही रेल सेवा
x
Charkhi-Dadri चरखी-दादरी : चरखी-दादरी के प्रेमनगर में जयपुर- हिसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक मिलन शहर के गांधीनगर का निवासी था।
मृतक के पिता रामकुमार के बयान पर जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मिलन पहले घर पर रहता था और अब कुछ दिन से शहर स्थित एक कपड़ा की दुकान पर जा रहा था। बुधवार को भी वह दुकान पर गया था। रात को करीब साढ़े 8 से 9 के बीच मिलन ने अपने पिता से बात की थी और रामकुमार ने देरी का कारण पूछा तो मिलन ने आधे घंटे में आने के लिए कहा।
उस दौरान उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। बाद में मिलन को छोड़कर दोनों दोस्त वहां से चले गए। रात को मिलन घर नहीं पहुंचा और परिजनों ने भी जरूरी कार्य समझकर मिलन को तलाशने की कोशिश नहीं की। अल सुबह जाने वाली जयपुर-हिसार ट्रेन वीरवार को देरी से चल रही थी। इसके बाद सुबह 4:20 मिनट पर जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अचानक ट्रेन के आगे आ गया है।
इसके बाद ट्रेन करीब 35 मिनट तक रुकी रही। पुलिस टीम पहुंची तो ट्रैक के बीच में युवक का शव पड़ा हआ था। बाद में टीम ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस टीम ने जांच की तो मिलन के पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं था और हादसे में फोन भी टूट चुका था। बाद में जीआरपी ने सिम को दूसरे फोन में डालकर जांच की तो मिलन के पिता का नंबर मिला और उसकी शिनाख्त हो पाई।
Next Story