हरियाणा
Jhajjar में कार में मृत मिला युवक , जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
17 March 2025 10:51 AM IST

x
Jhajjar झज्जर: हरियाणा में झज्जर में दिन–दहाड़े एक युवक की हत्या कर शव को कार में रख दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पास से गुजर रहे राहगीरों ने कार में पड़ा शव देख सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच–पड़ताल करने लगी।
हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस को सूचना दी गई थी कलानौर रोड पर पास ही में स्थित मंदिर के पास एक कार खड़ी है, जिसमें मौजूद युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के कागजात और दस्तावेज खंगाले ताकि मृतक की पहचान हो सके।
अभी तक मौत के असल कारणों का पता नहीं लगा पाया है। हालांकि पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के गाड़ी के कागजात खंगाले जिससे मृतक की पहचान जिंद जिला स्थित मोरखी गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांचे जुटी हुई है। आगामी कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर की जाएगी। मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को देते हुए बताया कि युवक कार में मृत मिला था। कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
TagsJhajjar कार मृत मिला युवकजांच जुटी पुलिसJhajjar: Young man found dead in carpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





