
x
हरियाणा Haryana : यमुनानगर जिले के चनेटी गांव के पास बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका का चेहरा बुरी तरह कुचला होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शवगृह भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चनेटी गांव के पास दो महिलाएं हरा चारा काटने के लिए खेतों में गई थीं। उन्हें महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है।
TagsYamunanagarमहिलाखूनलथपथ शव मिलाwoman's body found soaked in bloodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





