हरियाणा

एक महिला ने शादी करने से मना करने पर युवक पर फेंका तेजाब, युवक निजी अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
27 Oct 2022 2:47 PM GMT
एक महिला ने शादी करने से मना करने पर युवक पर फेंका तेजाब, युवक निजी अस्पताल में भर्ती
x

सोनीपत क्राइम न्यूज़: शहर थाना क्षेत्र के मयूर विहार में शादी करने से इंकार करने पर महिला ने युवक पर तेजाब डाल दिया। जिसके चलते युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। युवक की बुआ ने आरोपित महिला के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कासंडा-कासंडी हाल में मयूर विहार निवासी अनीता ने बताया कि उसके भाई-भाभी की मृत्यु हो चुकी है। उसका भतीजा श्याम उसके पास रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। उसी जान-पहचान बिधल निवासी अंजली नाम की महिला से हुई। करीब एक माह से एक-दूसरे में अनबन रहने लगी। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला उसके भतीजे पर शादी का दबाव बना रही थी। उसका भतीजा श्याम उससे शादी नहीं करना चाहता था। देर शाम घर से दूध लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान अंजली हाथ में तेजाब लेकर पहुंची। जहां उसने श्याम पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से हाथ-पैर, मुंह, गर्दन व कमर झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित महिला फरार हो गई। तेजाब से झुलसे युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज: युवक की बुआ ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक होश में नहीं आया है। होश में आने पर युवक के बयान दर्ज किए जायेगें। आरोपित महिला की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपित के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। - नीरज कुमार, प्रभारी शहर थाना।

Next Story