हरियाणा
बाइक सवार महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना चेन झपटकर ले गए
Tara Tandi
14 May 2024 2:46 PM IST

x
सिरसा : सिरसा के गोल डिग्गी चौक के पास सुबह सवा आठ बजे दो बाइक सवार युवकों ने मंदिर से लौट रही महिला की चेन तोड़ ली। चेन तोड़कर बाइक सवार युवक फरार हो गए और घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने महिला को होश में लाया और परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस पड़ोस के बाजारों और गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
महिला के पति बाबूराम ने बताया कि गोल डिग्गी के पास लोहिया बस्ती में रहता है। उसकी पत्नी रेनू मित्तल प्रतिदिन सुबह सात बजे मंदिर में पूजा के लिए जाती है। आज सुबह वह मंदिर में पूजा कर आठ बजे के करीब वापस लौट रही थी। जैसे ही वह लोहिया बस्ती की गली नंबर पांच पर पहुंची। तभी पीछे से नकाबपोश और टॉपी लगाये हुए बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और रेनू के गले से चेन छीनकर ले गए।
अचानक हुए घटनाक्रम से रेनू बेहोश हो गई। रेनू के बेहोश होने पर आस पास के लोग पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। परिजनों को महिला ने सारी घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस टीम आस पड़ोेस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Tagsबाइक सवार महिलाबदमाशों बनाया निशानाचेन झपटकर ले गएWoman riding a biketargeted by miscreantssnatched the chain and took it awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





