हरियाणा

एक महिला ने तांत्रिक व उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Shiddhant Shriwas
16 Feb 2022 12:29 PM GMT
एक महिला ने तांत्रिक व उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने उसकी ससुराल में आने वाले एक तांत्रिक व उसके छह साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट शुरू कर दी। उसका आरोप है कि इस दौरान उसकी ससुराल में आने वाले एक तांत्रिक जिसका नाम सोमबीर उर्फ कालू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर छह अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास व ससुर और तांत्रिक सोमबीर उर्फ काला व छह अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story