हरियाणा

अलवर में रावण दहन का अनोखा नजारा, हंसेगा और हाथ हिलाएगा पुतला

Admindelhi1
14 Oct 2026 10:39 AM IST
अलवर में रावण दहन का अनोखा नजारा, हंसेगा और हाथ हिलाएगा पुतला
x
रिमोट से संचालित होगा अलवर का 65 फीट ऊंचा रावण

अलवर: अलवर में 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव आधुनिक तकनीक के साथ मनाया जाएगा। पुरुषार्थी समिति की ओर से दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में इस बार रावण दहन रिमोट से किया जाएगा। 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला हंसेगा और हाथ भी हिलाएगा। उसकी तलवार पर विशेष लाइटिंग की जाएगी।

समिति अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकरण और 55 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इनके निर्माण के लिए आगरा से कारीगर बुलाए गए हैं। पुतलों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

समारोह की शुरुआत दोपहर एक बजे पुरुषार्थी धर्मशाला से झांकियों के रवाना होने के साथ होगी। ये झांकियां शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगी। समिति के अनुसार, झांकियों के साथ गाजियाबाद के कलाकार आतिशबाजी भी करेंगे। पुरुषार्थी धर्मशाला से दशहरा मैदान तक आतिशबाजी की व्यवस्था की जाएगी।

समिति संरक्षक राकेश अरोड़ा ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में अभिषेक तनेजा, सुदर्शन अरोड़ा, रमेश जुनेजा, लीलाधर कथूरिया, दीवान चंद सेतिया, केके मदान, तिलकराज झाम, पुरुषोत्तम मनचंदा और विशाल गांधी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Next Story