हरियाणा

नारनौल में सड़क हादसे से हड़कंप, महिला लेक्चरर की मौत

Admindelhi1
12 Nov 2026 7:30 AM IST
नारनौल में सड़क हादसे से हड़कंप, महिला लेक्चरर की मौत
x
सड़क हादसे ने ली महिला लेक्चरर की जान, नारनौल में हुई घटना

नारनाैल: शहर के सेक्टर-एक में दिवाली की शाम बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में घायल 48 वर्षीय महिला की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता चौहान के रूप में हुई है। वह राजकीय कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं। उसकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार दिवाली की शाम सुनीता चौहान किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थी। जब वह सेक्टर-एक में राधा-कृष्ण समारोह स्थल की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने घायल महिला को संभालने में मदद की और परिजनों को घटना की सूचना दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सुनीता को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद मंगलवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिजनों की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों और बाइक चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Next Story