हरियाणा

Haryana में व्यक्ति की हत्या, घर से बरामद हुआ शव

Tara Tandi
23 Sept 2024 1:58 PM IST
Haryana में व्यक्ति की हत्या, घर से बरामद हुआ शव
x
Haryana हरियाणा: रोहतक में एक व्यक्ति का शव घर में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। व्यक्ति का शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या 2 से 3 दिन पहले की गई है। घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर जगह का जायजा लिया। शव के आसपास खून बिखरा पड़ा हुआ था। इसके अलावा व्यक्ति के सिर पर हमला कर उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा लगाया गया है। घटना रोहतक के बोहर गांव की है।
मृतक की पहचान बोहर गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक घर में अकेला ही था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक की पत्नी सोनू के साथ लड़ाई–झगड़ा होने के कारण से अपने मायके में रह रही थी। मृतक के पिता रामचंद्र गुरुग्राम में रहते है। सोनू के घर से असहनीय बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पड़ोसियों ने बताया कि व्यक्ति यहां अकेला ही रहता था। तीन दिन से घर का दरवाजा भी नही खुला था। और कोई हलचल होती भी मालूम नही पड़ रही थी। जब घर से दुर्गंध आने लगी तो पुलिस थाने को सूचित किया गया।पुलिस ने घर में जाकर देखा कि शव के पास चारों तरफ खून फैला पड़ा है। और शव बेड के पास पड़ा हुआ था। सिर पर चोट लगी हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया। मौके पर पहुंच कर टीम ने सुराग एकत्र किए।
घटनास्थल पर पहुंच कर जांच–पड़ताल कर रहे अर्बन स्टेट थाना प्रभारी परमजीत कौर ने मामले को लेकर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच–पड़ताल करने में जुट गए। पुलिस को घर में सड़ी–गली अवस्था में शव बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के सिर में चोट के निशान से हत्या का प्रयास किया गया है। आगामी कार्यवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Next Story