
x
बड़ी खबर
सोनीपत। पानीपत जिले में सोनीपत के रहने वाले घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कुछ दिन पहले घर में 12 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया था। तब से वह पानीपत के अस्पताल में उपचाराधीन था। गुरुवार को मौत के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पानीपत पहुंची। यहां परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी देते हुए अनिल कुमार ने बताया कि वह सोनीपत के मॉडल टाउन का रहने वाला है। उसका भाई आनंद 18 अक्टूबर की शाम को अपने निर्माणाधीन मकान में चल रहे हार्डवेयर के काम को करवा रहा था। घर में और भी मजदूर लगे हुए थे। छत पर लगे जाल को खोला गया था। वह इसी जाल के पास काम करवा रहा था। अचानक वह जाल से नीचे गिर गया और उसके सिर पर चोट लग गई। उसे पानीपत के टोल प्लाजा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
Next Story