हरियाणा

Train में लूट का विरोध करने पर बदमाश ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला

Sanjna Verma
19 July 2024 1:42 PM IST
Train में लूट का विरोध करने पर बदमाश ने यात्रियों पर किया जानलेवा हमला
x
अंबाला Ambala: ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, छीना-झपटी और सामान चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। देर शाम भी 2 यात्रियों से लूट का प्रयास हुआ। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना अंबाला से दुखेड़ी railway station के बीच देर शाम की है। हमले में घायल दोनों यात्रियों को आनन-फानन में अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
बता दें कि शहीद एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से जयनगर जा रही थी। जब ट्रेन अम्बाला से कुछ दूर ही पहुंची तो इसी दौरान ट्रेन में ही तीन युवकों ने दो युवकों से लूट का प्रयास किया। जब दोनों युवकों ने विरोध किया तो तीनों आरोपी युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग गए। इसी बीच किसी तरह ट्रेन को किसी ने रुकवाया। सूचना मिलते ही RPF की टीम पोस्ट बराड़ा से मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मूल रूप से गोरखपुर निवासी, हाल लुधियाना निवासी संदीप व संजय के रूप में हुई। संदीप को हमले में पेट पर ज्यादा चोट आने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं संजय के हाथ पर चोट लगी है। घायलों ने बताया कि शाम को वह ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे और गोरखपुर जा रहे थे।
Next Story