हरियाणा
Karnal में मामूली विवाद बना जानलेवा, किसान की हत्या के बाद गिरफ्तारी
Tara Tandi
24 Aug 2025 12:20 PM IST

x
Karnal करनाल : मोरमाजरा में किसान दल सिंह (52) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी मोनू उर्फ मोहित को गांव के बस स्टैंड से काबू कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर बैठे दल सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस पूछताछ में मोनू ने कबूल किया कि किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है।
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे अमरजीत की शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है।
TagsKarnal मामूली विवाद बना जानलेवाकिसान हत्यागिरफ्तारीKarnal: Minor dispute turns fatalfarmer murderedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





