हरियाणा

फरीदाबाद में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Admindelhi1
13 Oct 2026 4:59 PM IST
फरीदाबाद में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
विवाहिता का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने उठाए सवाल

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में मंगलवार को 28 वर्षीय अंजना का शव घर के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के पिता ने ससुराल के लोगों पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में मौत के कारणों का साफतौर से खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से अलीगढ़ यूपी के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि वो पिछले काफी समय से बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में रह रहे है। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी अंजना (28) की शादी आदर्श कॉलोनी के रहने वाले दिनेश (31) के साथ की थी। शादी होने के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद उनकी भतीजी के साथ मारपीट शुरू हो गई। अंजना के भाई कुलदीप का आरोप है कि उसका पति दिनेश शराब पीने का आदी है और नशे में परिवार के लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। अंजना का मोबाइल भी छीनकर रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले अंजना की हत्या की गई और इसके बाद उसको फंदे से लटका दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्लान बनाकर पहले ही घर में लगे कैमरों को बंद कर दिया गया था। शादी के बाद अंजना का एक सात साल का बेटा है। थाना आदर्श नगर पुलिस के मुताबिक मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story