
x
Bhiwani भिवानी : ढाणा लाड़नपुर व भिवानी रेलवे स्टेशन की बीच एक पुरुष और एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 साल और पुरुष की उम्र 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
पुलिस को दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी विष्णु ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव ढाणा लाडनपुर क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने रात के समय बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
ट्रेन सवा 2 बजे भिवानी से चली थी। करीब ढाई बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पहचान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस को दोनों के शव क्षत-विक्षत हालात में मिले हैं। दोनों शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर बिखरे हुए थे। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि दोनों अचानक ट्रेन के आगे कूद गए और सुसाइड कर लिया। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई।
Tagsरेलगाड़ीमहिलापुरुषtrainwomanmanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





